} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 9 जुलाई 2025

Varanasi Main तैनात एडीएम वित्त एवं राजस्व Vandita Srivastava समेत 22 पीसीएस बने IAS

बधाईयां: केंद्रीय विभाग की अधिसूचना के बाद आदेश हुआ जारी

सरफराज अहमद 

Lucknow (dil India live). यूपी सरकार ने वाराणसी में तैनात एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव समेत 22 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति दी है। इनमें 2008 और 2010 बैच के अधिकारी शामिल हैं। नियुक्ति विभाग ने केंद्रीय विभाग की अधिसूचना के बाद आदेश जारी किया।

इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा का वरिष्ठ वेतनमान दिया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की सूची में भानु प्रताप यादव विधान जायसवाल और कई अन्य शामिल हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।

यहां देखिए कौन कौन हुआ प्रमोट

नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार की ओर से जारी आदेश में अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि तथा अपर मेला अधिकारी कुंभ मेला दयानंद प्रसाद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ व विवेक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक मंडी परिषद सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हाथरस बसंत अग्रवाल,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिजनौर विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) गौतमबुद्धनगर राजेश कुमार, उप निदेशक मंडी योगेंद्र कुमार और अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय नीलम के नाम शामिल हैं।

इसी तरह इसी सूची में सहारनपुर के अपर आयुक्त भानु प्रताप यादव, यूपीएसएसएससी के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, सिद्धार्थनगर के सीडीओ बलराम सिंह, यीडा के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव देवी प्रसाद पाल, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव अंजू लता, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के संयुक्त निदेशक जय नाथ यादव, मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चन्द्र, सदस्य वक्फ न्याायधिकरण लखनऊ राम सुरेश वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गाजियाबाद रण विजय सिंह को आइएएस काडर में पदोन्नति मिल गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: