} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

UP: Gorakhpur में करंट लगने से 5 Th के Student की मौत

गोरखपुर के रामपुर प्राथमिक विद्यालय में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम 

परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
हादसे के बाद शव के पास रोते बिलखते परिजन 

Sarfaraz Ahmad 

Gorakhpur (dil India live). गोरखपुर के रामपुर प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक पांचवीं क्लास के स्टूडेंट की मौत हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। 

लोगों का आरोप है कि हेडमास्टर ने स्टूडेंट को किसी काम से स्कूल के गेट के बाहर भेजा था था, जहां से वापस आते समय स्कूल परिसर में जमे बारिश के पानी में करेंट आ गया जिसकी चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्कूल परिसर में गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने ही किसी तरह उग्र लोगों की भीड़ से बचाते हुए स्कूल के सभी शिक्षकों को सुरक्षित उनके घर पहुंचवाया। हालांकि इस संबंध में स्कूल के हेड मास्टर का कहना था कि 2022 में विद्यालय के अंदर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था इसको हटाने की शिकायत बिजली विभाग से कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा आज एक छात्र की दुखद मौत हो गई।

उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुरा में हुए इस अफ़सोस जनक मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों का कहना था कि अगर बिजली विभाग समय रहते टांसफार्मर हटा देता तो यह हादसा नहीं होता। 

कोई टिप्पणी नहीं: