} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 26 जुलाई 2025

Politics: Varanasi Main Congress का ऐलान, करेगी दालमंडी ध्वस्तीकरण का विरोध

दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में जमीनी सर्वेक्षण अभियान 27 जुलाई से


Mohd Rizwan
 

Varanasi (dil India live)। दालमंडी क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। पार्टी ने इस मुद्दे की जमीनी सच्चाई जानने और इसे राजनीतिक-प्रशासनिक स्तर पर उचित स्थान दिलाने के लिए 12-सदस्यीय जमीनी सर्वेक्षण टीम गठित की है। यह टीम रविवार, 27 जुलाई से दालमंडी क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों, धार्मिक प्रतिनिधियों, महिला उद्यमियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद शुरू करेगी।


टीम का मुख्य उद्देश्य दालमंडी में स्थित मंदिर, मस्जिद, इमामबाड़ों आदि की वर्तमान स्थिति का तथ्यात्मक विश्लेषण करना है। इसके साथ ही, प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ और नोटिस प्रक्रिया की वैधानिकता की समीक्षा की जाएगी। सर्वेक्षण के आधार पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे एक ज्ञापन के रूप में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा जाएगा।


महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि यह प्रक्रिया केवल कागजी ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगी। पार्टी की 12-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है, ताकि इस मुद्दे को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। कांग्रेस का यह कदम दालमंडी क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: