} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 11 जुलाई 2025

Kendriya mantri को बम से उड़ानें की धमकी से मचा हड़कंप

Bihar प्रदेश में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी

साइबर थाने में दर्ज किया गया एफआईआर



Patna (dil India live). बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बिहार में सियासी पारा उफ़ान पर है। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश राजेश भट्ट ने इसको लेकर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

साइबर थाना में दिए गये आवेदन में कहा है कि मेरे नेता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर आज सोशल मिडिया के माध्यम से टाइगर मेराज इदिसी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक महिला यूट्यूबर पत्रकार के इंस्टा ग्राम अकाउंट पर चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है।


गृह मंत्री शाह के संज्ञान में दिया गया प्रकरण

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केमुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश राजेश भट्ट की ओर से साइबर थाना में दी गई शिकायत में कहा गया है कि यह अपराधिक प्रवृति और गैरकानूनी कृत्यों मे संलिप्तता को दर्शाता है। इसलिए इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर संदिग्ध अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी कर उस पर कठोर से कठोर दंड सुनिशचित किया जाय।

डाॅ राजेश भट्ट ने गृहमंत्री अमित शाह से भी चिराग पासवान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र पर हमला ही नहीं बल्कि दलित नेतृत्व पर भी कुठाराघात है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: