} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 29 जुलाई 2025

UP: Varanasi Main Sultan Club का चुनाव सम्पन्न

डाक्टर एहतेशाम अध्यक्ष एवं  एच. हसन नन्हें महासचिव बने

Varanasi (dil India live)। सामाजिक संस्था " सुल्तान क्लब " वाराणसी के पदाधिकारियों का चुनाव रसूलपुरा, बड़ी बाजार स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी शाही जामा मस्जिद ज्ञानवापी के इमाम ए ईदैन मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्व सम्मति से डॉक्टर एहतेशामुल हक को पुनः अध्यक्ष एवं मुस्लिम जावेद अख्तर को सचिव चुना गया इसके अतिरिक्त महबूब आलम व अजय कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, हुर्मतुल हसन नन्हें को महासचिव, अब्दुर्रहमान को उपसचिव, मोहम्मद इकराम को कोषाध्यक्ष, मुख्तार अहमद अंसारी को लेखा परीक्षक और मौलाना अब्दुल्लाह को सलाहकार के रूप में सर्व समिति से चुना गया।


कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी, हाफिज मुहम्मद मुनीर, अबुल वफ़ा अंसारी, नसीमुल हक, सुलेमान अख्तर, खलील अहमद चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने समाज व देश सेवा हित के कार्यों में और बढ़चढ़ कर करने की शपथ ली जिससे संस्था और आगे की ओर जा सके,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शाही जामा मस्जिद ज्ञानवापी के इमाम ए ईदैन मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी ने शुभकामनाओं के साथ संस्था के उद्देश्यों और कार्यक्रमों के प्रति सभी को एकजुट होकर मेहनत लगन और कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने की सलाह दी और लोगों का आभार प्रकट किया।


ज्ञात हो कि यह संस्था पिछले 30 वर्षों से समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करती चली आ रही है। जैसे निःशुल्क प्रौढ़ एवं बाल शिक्षा केंद्र का संचालन, निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, प्राकृतिक आपदा में राहत शिविर का आयोजन करना, बुनकरों व अशिक्षित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, मतदाता जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण अभियान, हर घर तिरंगा अभियान, महापुरुषों के जन्मदिन पर कार्यक्रम, राष्ट्रीय पर्वों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करती चली आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: