} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 2 जुलाई 2025

UP: Varanasi k सुसुवाही इलाके में गोली चलने से फैली सनसनी

अज्ञात बदमाशों ने कुरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को मारी गोली

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live).  वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही इलाके में गोली चलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने कुरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को गोली मार दी। घायल अवस्था में बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां गोली लगने से घायल का इलाज समाचार लिखे जाने तक जारी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी खंगाल रही है। 

प्राप्त समाचार के मुताबिक, सुसुवाही स्थित प्रज्ञा नगर कालोनी में कूरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर विकास तिवारी निवासी रोहतास बिहार को अज्ञात युवक ने कहासुनी के दौरान गोली मार दिया।  गोली विकास तिवारी के नाक के पास लगी है ।

घायल युवक और पुलिस ने क्या कहा...

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल खतरे से बाहर है। विकास तिवारी ने बताया कि एक युवक शाम को नौकरी के लिए आया था । जिससे विकास ने बताया कि अभी कोई जगह खाली नहीं है।

इसके बाद युवक चला गया। रात में फिर युवक वापस पहुंचा जहां कहासुनी के दौरान गोली मार दी । सूचना पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच और पूछताछ में जुटे हैं ।

पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। घायल को पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है । वहां सिटी स्कैन से गोली की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी । चिकित्सक के अनुसार नाक पर गोली लगते हुए निकल गई होगी। 

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

Apradhi ke saza milni chahiye