} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 26 जुलाई 2025

Club: Innerwheel Club Varanasi नॉर्थ की नई टीम ने ली शपथ

उषा जगनानी बनी अध्यक्ष, सचिव रेनू सिंह ने संभाला पदभार 

 Varanasi (dil India live)। इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रोडवेज स्थित एक होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्षा नीता सहगल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा जगनानी को कॉलर पीन पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। वहीं सचिव पद पर रेनू सिंह ने नवनिर्वाचित सचिव नीरजा जायसवाल को पिन पहनाकर उन्हें पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण थीं। जिन्होंने समारोह की गरिमा को बढ़ाया एवं अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब की तीन सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपने की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा जगनानी ने अपने संबोधन में आशा जताई की पूरी टीम के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष और पूरी टीम के सभी सदस्यों का वर्ष भर सहयोग मिलेगा। उन्होंने सदैव समाजसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात कही। समारोह के दौरान वक्ताओं ने क्लब द्वारा किए गए प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई। रोजगार हेतु दो लड़कियों को 2-सिलाई मशीन दी गई। एक निर्धन बालिका की शादी हेतु दहेज सामग्री एवं 221,000 नगद सहयोग किया गया। चार बच्चों की साल भर की स्कूल फीस दी गई। गाँव की गरीब महिलाओं में 40 साड़ियां वितरीत की जाएगी। एक निर्धन बच्ची को स्कूल जाने हेतु साइकिल प्रदान की गई।समारोह में क्लब की पूर्व पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण के अलावा अन्य इनरव्हील क्लबों की अध्यक्षाओं एवं सचिवों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन सुनीति शुक्ला, स्वागत भाषण नीता सहगल एवं गणेश वंदना सोनम चतुर्वेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनीति शुक्ला ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: