} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

Varanasi Main आठवीं को उठेगा Khwaja Nabbu के इमामबाड़े से तुर्बत व अलम

उस्ताद के घराने वाले पेश करेंगे शहनाई से आंसुओं का नज़राना 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). वाराणसी के चाहमाहमा स्थित ख्वाजा नब्बू साहब के  इमामबाड़े से कदीमी आठवीं मोहर्रम का तुर्बत व अलम का जुलूस अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम संयोजक सैयद मुनाज़िर हुसैन 'मंजू' के ज़ेरे एहतमाम   उठेगा l जुलूस के पूर्व मजलिस को खिताब करेगे अब्बास मूर्तज़ा शम्सी। जुलूस उठने पर लियाकत अली खां व उनके साथी सवारी पढेगे। जुलूस में अंजुमन हैदरी चौक बनारस नौहाख्वानी व मातम करेगी।

जुलूस दालमंडी, खजुर वाली  मस्जिद, नई सड़क, फाटक शेख सलीम, काली महल, पितरकुंड, मुस्लिम स्कुल होते हुए लल्लापूरा स्थित फ़ातमान पहुँचेगा  फ़ातमान से जुलूस पुनः वापस मुस्लिम स्कुल, लाहंगपूरा , रांगे की ताज़िया, औरंगाबाद, नई सड़क कपड़ा मंडी,कोदई चौकी, सर्राफा बाजार,  टेढ़ी नीम, बांस फाटक, कोतवालपूरा, कुंजीगरटोला, चौक, दालमंडी, चाहमामा होते हुए इमामबाङे में समाप्त होगा। जुलूस में पूरे रास्ते उस्ताद के घराने वाले साथियों संग शहनाई पर मातमी धुन पेश करेगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम संयोजक सैयद मुनाज़िर हुसैन 'मंजू' ने मीडिया को दी।

कोई टिप्पणी नहीं: