} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 12 जुलाई 2025

UP: Varanasi main Jain Community ने विश्व शांति के लिए किया सामूहिक पूजन

सिद्ध चक्र महामंडल विधान का हुआ समापन

जैन समाज ने दी 1008 अर्घ्य की आहुति

Varanasi (dil India live). श्री दिगंबर जैन समाज काशी के तत्वाधान में पिछले 8 दिन चल रहे  सिद्धचक महामंडल विधान  सम्पूर्ण की जैन समाज की उपस्थिति में धूमधाम से 1008 मंत्रों की आहुति देते हुए संपन्न हो गया। श्री दिगंबर जैन समाज काशी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की जैन समाज द्वारा संपूर्ण पूजा पाठ विश्व शांति व आत्म कल्याण के लिए किया जाता है, जैन पूजा पाठ में कभी भी प्रभु से भौतिक वस्तुओं की मांग नहीं की जाती है सिर्फ मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रभु से कामना की जाती है। उपरोक्त सिद्धचक महामंडल विधान का उद्देश्य संपूर्ण संसार में सुख शांति में वृद्धि हो चोरी, अथवा कोई रोग ना फैले इसकी प्रभु से मन्त्रों की आहुति देकर कामना की गई।


इस अवसर पर आयोजन में समाज के अध्यक्ष आरसी जैन समाज मंत्री विनोद जैन, भेलूपुर जैन मंदिर के अध्यक्ष संजय जी जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि आत्म शुद्धि के इस विधान में जैन धर्म और शास्त्रों के बताएं हुए नियमों का पूजा में शामिल होने वाले जैन समुदाय पूरी तरह से पालन किया। भेलूपुर जैन मंदिर के मंत्री पवन जैन और राहुल जैन द्वारा पूजा के संचालन में सहयोग किया गया।

 इस अवसर पर जल चंदन, अक्षत, दीप, धूप, फल, अर्घ्य से प्रभु की पूजा की गई। इस दौरान 108 स्वर्ण और रजत कलश से भगवान का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम की आयोजक  प्रमिला जैन, किरण जैन, राजुल बागड़ा, आशा जैन, अशोक जैन, पंडित कमलेश चंद जैन, आलोक जैन ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं: