} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

13 Mahe Muharram : निकला जुलूस, सदर इमामबाड़े में दुल-दुल की हुई जियारत

शहर में खमसा की मजलिसों का आगाज़, अजुमनों ने किया नौहाख्वानी व मातम 

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live).13 मोहर्रम 1447 हिजरी को शिया समाज द्वारा तेहरवें दिन भी जुलूस निकाला गया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि सदर इमामबाड़ा में अंजुमन अंसान हुसैनी आवामी बड़ी बाजार के जेरे इन्तजाम अबुल हसन व मोहर्रम अली की निगरानी में अलम व दुल-दुल का जुलूस उठाया गया। मौलाना जायर हुसैन ने मजलिस को खिताब किया तथा कई शायरों ने कलाम पेश किये। जुलूस में जिन अंजुमनों ने नौहामात्म किया उनके नाम इस प्रकार हैं - अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन आबिदया, अंजुमन जाफरिया, अजादार हुसैनी, कारवाने कर्बला, सज्जादिया, जाफरिया कदीम, अंजुमन सदाये अब्बास, अंजुमन चिरागे अली, अंजुमन अंसारे हुसैनी रसूलपुरा आदि शामिल रहे। बड़ी संख्या में लोग जियारत के लिए सदर इमामबाड़ा लाट सरैया पहुँचे। 

फरमान हैदर ने बताया कि खमसा (पांच दिवसीय) मजलिस बड़ा सराय में आबिद जाफर के अजाखाने पर मौलाना तौसीफ अली ने खिताब किया। अर्दली बाज़ार, काली महल में हाजी बाबू के अजाखाने पर तथा कच्ची सराय में भी मजलिसों का आयोजन हुआ। मजलिसों का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: