} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

Doctor's day पर किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आशा ट्रस्ट के शिविर में 164 जरूरतमंद लोगों को मिली चिकित्सकीय सुविधा

Varanasi (dil India live). Doctor's day (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) के अवसर पर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भन्दहां कला, कैथी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आये चिकित्सकों का अभिनंदन करते हुए ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ जीवन हर किसी के लिए प्राथमिक होता है,  कहा भी गया है कि, 'सेहत सबसे बड़ी पूंजी' है। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में बेहतर कर सकता है और इसमें चिकित्सकों की भूमिका  बहुत अहम है। छोटी-बड़ी हर तरह की बीमारियों को चिकित्सकों के सुझाव से ही ठीक किया जा सकता है इसलिए ही इन्हें धरती का भगवान भी कहा जाता है  ।


भारतीय सेना के पूर्व चिकित्सा अधिकारी ले. कर्नल  डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि सही खान पान और नियमित दिनचर्या से हम अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ रह सकते हैं  । शिविर में कुल 164 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई, इन्हें दवाएं भी प्रदान की गयी । समग्र स्वास्थ्य क्लीनिक और जिनैक्ट्स फार्मा का भी विशेष सहयोग रहा  । 


स्वास्थ्य शिविर  में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. याज्ञवल्क्य गुप्ता एवं डॉ पूनम गुप्ता ने भी सेवाएं दीं। शिविर के आयोजन में प्रभात मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, सौरभ चन्द्र, बृजेश कुमार, मो. आसिफ, रणवीर पाण्डेय,  रमेश प्रसाद, राजकुमार पटेल, दीन दयाल सिंह, साधना पाण्डेय, श्वेता सिंह, ज्योति सिंह, सरोज सिंह, आदि का प्रमुख योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: