} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 24 जुलाई 2025

UP Police के सिपाहियों को भी मिलेगा India Post Bima लाभ

पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने Police Commissioner को दी योजनाओं की जानकारी 


Varanasi (dil India live). बनारस परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मुलाक़ात की और उन्हें इंडिया पोस्ट की बचत योजनाओं तथा बीमा योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । 

कर्नल विनोद के अनुसार पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बहुत तनाव में कार्य करते हैं जिससे वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षित निवेश नहीं कर पाते उनकी सेवा के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक नई पहले करते हुए उनके पुलिस थानों और कार्यालयों में तथा ट्रेनिंग सेंटर में जा कर योजनाओं का प्रचार करने की व्यवस्था की है । इस अभियान में डाक अधीक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे जो पुलिस महकमें में जा कर कैम्प लगायेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को बीमा कवर उपलब्ध कराया जा सके।

कर्नल विनोद ने बताया कि ये अभियान वाराणसी के सभी उपमंडलों में शुरू किया जाएगा और डाककर्मी अपने साथ संबंधित फॉर्म भी ले जाएँगे और वीडियो तथा प्रेजेंटेशन से जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

पुलिस कमिश्नर ने जवानों के कल्याण के लिए अभियान में सहयोग करने का भरोसा दिलाया और कहा कि इस अभियान से सभी पुलिस कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने भारतीय डाक विभाग की सराहना करते हुए उत्कृष्ट सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। कर्नल विनोद ने बताया कि डाक विभाग में प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सिर्फ दो रूपये सालाना खर्च पर दो लाख रुपए का एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी का बीमा सुविधा उपलब्ध है, यह सुविधा बनारस के सभी डाकघरों में आसानी से ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह  बीमा सुविधा राशि प्रति माह दो रुपए से भी कम पर मिल रही है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता खुलवाना होगा और इसके बाद स्थायी निदेश देने पर इंडिया पोस्ट हर साल अकाउंट से बीस रुपए निकाल कर बीमा कवर को निरंतरता प्रदान करता रहेगा। यह बीमा पॉलिसी एक साल के भीतर रिन्यू होती रहेगी।


कर्नल विनोद ने बताया कि अगर कोई विभाग , कार्यालय , कंपनी और संस्थान इस योजना में अपने कर्मचारियों का बीमा करवाने के लिए तैयार है तो इंडिया पोस्ट उनके कार्यालय में कैम्प आयोजित करने के लिए तैयार है, इसके लिए डाक विभाग के अधीक्षक और बनारस कैंट स्थित परिमंडल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

कर्नल विनोद ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को इंडिया पोस्ट द्वारा जारी किए गए डाक टिकटों का खूबसूरत सेट भेंट किया। उनके साथ डॉ वीरेंद्र सिंह तथा विपिन सिंह सहायक अधीक्षक ने भी जवानों के बीच पहुंचकर जानकारी विस्तार करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं: