} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 26 जुलाई 2025

politics: Chirag Paswan क्यों बरसें अपनी ही Government पर, क्या चल रहा बिहार में...

चिराग का मुख्यमंत्री नीतीश पर सीधा हमला कह रहा है अलग कहानी 

राज्य में अपराधी बेलगाम और पुलिस-प्रशासन उनके सामने नतमस्त-चिराग


Patna (dil India live). जैसे जैसे बिहार में चुनाव नज़दीक आ रहा है वहां सियासी बखेड़ा भी रोज़ देखने को मिल रहा है। ताज़ा खबर लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर है। चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा और बड़ा सियासी हमला बोला है। चिराग ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस-प्रशासन उनके सामने नतमस्तक है।

बिहार के गया जिले में होमगार्ड की महिला अभ्यर्थी के साथ एम्बुलेंस में हुए गैंगरेप की घटना पर उन्होंने सरकार और पुलिस की कड़ी आलोचना की। चिराग पासवान ने कहा कि- 'एक के बाद एक बिहार में जिस तरीके से आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला बनती जा रही है और पुलिस और प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक बन चुकी है। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन कर रहा हूं।'


ऐसी घटना रुक क्यों नहीं रही-चिराग 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मीडिया से मुखातिब हुए तो सवाल उछला कि होमगार्ड की महिला अभ्यर्थी को जब बेहोशी की हालत में अस्पताल भेजा जा रहा था तो उसके साथ एंबुलेंस में गैंगरेप किया गया। इस पर आपकी प्रतिक्रिया?

जवाब में चिराग पासवान ने राज्य की सत्तारूढ़ नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार और राज्य पुलिस पर सबसे बड़ा हमला कर दिया। कहा कि - 'ऐसी घटना घट क्यों रही है ? बिहार में जिस तरीके से हत्या पर हत्या की घटनाएं हो रही है। एक के बाद एक के बाद ऐसी श्रृंखला बन गई है।

ऐसा लग रहा है कि ऐसी घटना को रोकने में प्रशासन पूरी तरीके से नाकामयाब हो चुका है। ...अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में बहुत भयावह स्थिति उत्पन्न हो होगी। जिन लोगों के साथ इस तरह की घटना हुई है उनसे जाकर हाल पूछिए।

...कुछ लोग कह रहे हैं कि चुनाव के कारण यह हो रहा है, सरकार को बदनाम करने के लिए हो रहा है। लेकिन आखिर जिम्मेदारी तो पुलिस प्रशासन और सरकार की है। ऐसी घटनाओं को रोकने में सफलता क्यों नहीं मिल रही? ऐसी घटना रुक क्यों नहीं रही है?'

हालात पर उठे सवालों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अंदर से उबल पड़े और संयमित लहजे में पीड़ादायक अंदाज में सियासी तौर पर कठोर बात कह दी। बोले - 'मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।  बिहार अब इनके बस में नहीं है। लोग परेशान हो चुके हैं'।

चिराग के सवालों से सियासी पारा हाई

बिहार में दो महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले यहां की राजनीति में जमकर उबाल देखने को मिल रहा है। विपक्ष और सरकार एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लगातार हो रहीं क्राइम की घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए तो स्वाभाविक तौर पर राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है।

बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले एक महीने के भीतर 50 से ज्यादा हत्या के मामले सामने आए हैं। दिनदहाड़े गोली चलना और अस्पताल में हुई हत्या ने लोगों को डरा दिया है। यही कारण है कि अब सरकार से सवाल किए जा रहे हैं।

सरकार का समर्थन करने वाले राजनीतिक दल भी अब सवाल खड़े कर रहे हैं। चिराग पासवान पिछले कुछ दिनों से लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इससे पहले चिराग की पार्टी के अन्य सांसदों ने भी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा था।

कोई टिप्पणी नहीं: