} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 12 जुलाई 2025

International: लॉर्ड्स Cricket टेस्ट में चमके KL Rahul

राहुल का बल्ला गरजा, ठोंका लॉर्ड्स में दूसरा शतक

dil India live (desk) इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोक दी है। राहुल का ये लॉर्ड्स में दूसरा शतक है। इसी के साथ राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए इतिहास रच दिया है।

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के ओपनर ने अपना 9 वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही राहुल ने वो कर दिखाया, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले सिर्फ एक बार हुआ था। राहुल इस ऐतिहासिक मैदान में एक से ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए।

इनसे पहले ‘कर्नल’ के नाम से मशहूर दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने इस मैदान पर एक या दो नहीं बल्कि 3 शतक जमाए थे। राहुल की ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान भारतीय बल्लेबाज इस मैदान पर एक बार भी शतक नहीं जमा सके थे।

लॉर्ड्स पर रचा नायाब इतिहास 

केएल राहुल ने ये अपने करियर में दूसरी बार लॉर्ड्स पर सेंचुरी ठोकी है। इससे पहले साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। केएल राहुल के करियर की ये कुल 10वीं सेंचुरी है। उन्होंने इस मैच में कुल 176 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। राहुल ने अपनी शतकीय पारी में कुल 13 चौके लगाए।

केएल राहुल अब 29 साल में लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर 2 बार नाम दर्ज कराने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। हालांकि बुरी बात ये रही कि राहुल अपनी पारी में शतक लगाने के तुरंत बाद शोएब बशीर की गेंद पर कैच आउट हो गए।

केएल राहुल ने इस मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करना शुरू किया और वो तीसरे दिन तक शुरू से जमकर खेलने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज थे। केएल राहुल के अब इंग्लैंड की धरती पर कुल 4 शतक हो चुके हैं।

बता दें कि राहुल घरेलू मैदान पर दो या इससे अधिक शतक लगाने वाले चौथे विदेशी सलामी बल्लेबाज बन गए हैं और इस तरह से वह ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन, वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।


राहुल ने द्रविड़ को छोड़ा पीछे 

भारत के लिए दिलीप वेंगसरकर ने लॉर्ड्स में तीन टेस्ट शतक लगाए हैं। राहुल ने इस मामले में राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने लॉर्ड्स में एक-एक शतक लगाए हैं।

राहुल दुनिया के 13वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से अधिक टेस्ट शतक लगाए हैं। इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के दिलीप वेंगसरकर के नाम है जिन्होंने तीन शतक लगाए हैं।

वहीं, वॉरेन बार्डस्ले, डॉन ब्रैडमैन, बिल ब्राउन, जॉर्ज हेडली, गैरी सोबर्स, गॉर्डन ग्रीनिज, मार्टन क्रोव, माहेला जयवर्धने, ग्रीम स्मिथ, हाशीम अमला और स्टीव स्मिथ ने भी केएल राहुल की तरह लॉर्ड्स में दो शतक लगाए हैं। राहुल सेना देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे इस सूची में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: