} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 19 जुलाई 2025

Crime : UP k Mirzapur Main सेना के जवान की पिटाई, वीडियो वायरल

आरपीएफ ने मारपीट के आरोपी सात कांवरियों को किया गिरफ्तार 

सरफराज अहमद 

Mirzapur (dil India live). मिर्जापुर में कांवरियों ने सीआरपीएफ के जवान को लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी। मजे कि बात तो यह है कि देश के लिए सब कुछ निछावर करने वाली सेना का जवान सरे आम स्टेशन पर पिटता रहा मगर आम जनता मूकदर्शक बनी देखती रही। किसी ने उपद्रवी कांवरियों से लड़ना तो दूर जवान को बचाने का भी प्रयास नहीं किया।

इस दौरान सेना का जवान स्टेशन के फर्श पर गिर गया मगर कांवरियों ने रहम नहीं खाया जमकर उसकी पिटाई करते ही रहे। समाचार के अनुसार सीआरपीएफ अपनी ड्यूटी पर मणिपुर जा रहा था। उसके साथ उसका एक बेटा भी स्टेशन आया था उसने जवान को कावरियों से वीडियो में बचाने की कोशिश की मगर उनकी संख्या ज्यादा थी जिसके चलते जवान की पिटाई हो गई।

आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी कावरिया मिर्जापुर से बाबा बैजनाथ धाम जा रहे थे। जबकि सीआरपीएफ जवान मिर्जापुर से मणिपुर जा रहा था इस दौरान किसी बात पर मामला बढ़ता गया और कांवरियों ने जवान को पिट दिया। 

आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि तीन कावरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार नाबालिक होने पर उन्हें चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है। कावरियों की कुल संख्या सात थी। गिरफ्तारी के महज कुछ ही देर बाद सभी की जमानत भी हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं: