} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

UP: Varanasi Main Summer vacation खत्म, खुलें स्कूलों के द्वार

पहले दिन बच्चों का स्कूल ही नहीं बादलों ने भी किया स्वागत 

कोई मौसम का मज़ा लेते तो कोई भींगते स्कूल से पहुंचा घर 

किताब व गिफ्ट पाकर बच्चे खुशी से झूमे

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। UP के Varanasi Main Summer vacation खत्म होते ही स्कूल बच्चों से गुलज़ार हो गये। मौज मस्ती के दिन बीतने के साथ ही स्कूलों के द्वार एक जुलाई से खुल गये। इस दौरान पहले दिन बच्चों का स्कूलों में तो वेलकम हुआ ही साथ ही बादलों ने भी उनका दिल खोलकर स्वागत किया। इस दौरान खुशनुमा मौसम में बच्चे घरों से स्कूलों का रुख़ करते दिखाई दिए तो छुट्टी के दौरान हुई बरसात का भी बच्चों ने खूब मज़ा लिया। इस दौरान कोई भींगते स्कूल से घर पहुंचा तो कोई घर पहुंच कर बरसात के पानी में नहाता दिखाई दिया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताब देकर सम्मानित किया गया। कुछ स्कूलों में गीता संगीत और नृत्य के साथ ही कई रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कैंटोंमेंट के सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल में छुट्टी के समय ही बरसात का बच्चों ने लुत्फ उठाया तो कुछ भींगते हुए भी पैरेंट्स के साथ घर पहुंचे। 


किताब व गिफ्ट पाकर बच्चे खुशी से झूमे

चिरईगांव ब्लॉक के गौराकला प्राथमिक विद्यालय में ग्रीष्म अवकाश के बाद प्रथम दिन स्कूल आगमन पर बच्चों का अध्यापकों ने गिफ्ट देकर जोरदार स्वागत किया। कक्षा 1,2 एवं 3 के बच्चों को निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया। बच्चे पुस्तक पाकर बहुत अधिक प्रसन्न हुए। इस अवसर पर रविन्द्र यादव (ए आर पी हिंदी) ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को शत प्रतिशत लागू होनी चाहिए,अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। ग्राम प्रधान राजेश कुमार राजू ने कहा कि सरकारी स्कूल मैंने बहुत देखे हैं लेकिन गौराकला स्कूल में पढ़ाई का माहौल अच्छा दिखता है जो सराहनीय है। यहां के शिक्षक परिश्रम के साथ शिक्षण कार्य करते हैं। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं हमें अपने कर्तव्यों का पालन हर हाल में करना चाहिए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल आरती देवी ने एवं संचालन वरिष्ठ अध्यापक रेखा उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी, ए आर पी रविन्द्र यादव, ग्राम प्रधान राजेश कुमार राजू, अटेवा के डॉ एहतेशामुल हक, रेखा उपाध्याय, सादिया तबस्सुम, शशि कला, अनीता सिंह, ज्योति कुमारी, प्रमिला सिंह सहित अभिभावक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: