} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

UP : Varanasi k BHU पहुंचे संसदीय स्थायी समिति के सदस्यगण

राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व मेंबीएचयू का किया दौरा

समिति सदस्यों ने बीएचयू एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ की बैठक


Varanasi (dil India live). सोमवार को शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने मंगलवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय का अध्ययन दौरा किया। संसद सदस्य, राज्यसभा, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ बैठक की। स्थायी समिति के सदस्यों में संसद सदस्य बिकास रंजन भट्टाचार्य, डॉ. भीम सिंह, राजीव राय, रेखा शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, अमरदेव शरददाव काले, डॉ. हेमांग जोशी, तथा शोभनाबेन महेन्द्रसिंह बरैया बैठक में उपस्थित रहे।  

बैठक में एस. के. बरनवाल, अपर सचिव, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, प्रो. संजय कुमार, कुलपति (कार्यवाहक), काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, प्रो. एस. एन. संखवार, निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू, प्रो. आशीष बाजपेयी, निदेशक, प्रबंध शास्त्र संस्थान, बीएचयू, प्रो. अमित पात्रा, निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बीएचयू, विवेक कुमार, निदेशक, शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड, कानपुर, प्रो. आशीष खरे, कुलसचिव, केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद, प्रो. लक्ष्मी कांत मिश्रा, डीन-शिक्षण, मोतीलाल नेहरू एनआईटी, इलाहाबाद, तथा उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, के प्रतिनिधि के तौर पर काशी विद्यापीठ, वाराणसी, के कुलपति प्रो. ए. के. त्यागी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शिक्षण, उद्योग-अकादमिक सहयोग और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र में श्रेष्ठ पद्धतियों और प्रमुख उपलब्धियों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में आने वाली चुनौतियों (वित्तीय, मानव संसाधन, स्थान और प्रशासनिक) का अवलोकन किया गया। इस दौरान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य संस्थानों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक के उपरांत, समिति के सदस्यों ने 'सीडीसी भवन' का दौरा किया, जहाँ उन्हें विश्वविद्यालय में अनुसंधान व नवोन्मेष के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त समिति सदस्यों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) स्थित 'छात्र गतिविधि केंद्र' और 'प्रिसिजन इंजीनियरिंग हब (पीईएच)' का भी दौरा किया। यह दौरा शैक्षणिक और तकनीकी नवाचारों को समझने के लिए महत्वपूर्ण था।


बीएचयू मुख्यद्वार पर हुआ भव्य स्वागत 

इस दौरान समिति के सदस्यों का बीएचयू के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात्, समिति सदस्य मालवीय भवन पहुँचे, जहाँ विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर 'माल्यार्पण' कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: