} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 20 जुलाई 2025

UP: Varanasi K बनी-ठनी मेले में दिखी समूचे India की झलक

मेला महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रतीक-प्रतिमा गुप्ता

Varanasi (dil India live)। मारवाड़ी युवा मंच, वरुणा शाखा द्वारा भेलूपुर स्थित डायमंड होटल में 'बनी-ठनी राजस्थानी मेले' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं सनबीम स्कूल की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रतिमा गुप्ता, संस्था की अध्यक्ष निधि जसरापुरिया, सचिव पूजा डेरोलिया, कोषाध्यक्ष रितु तुलस्यान सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। 

मुख्य अतिथि प्रतिमा गुप्ता ने कहा, 'आज की महिलाएं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रही हैं। यह मेला महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रतीक है। जिन महिलाओं की दुनिया कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थी, वे अब अपने हुनर और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज में नया मुकाम बना रही हैं।'


मेले में 50 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें कोलकाता की राखियाँ, लखनऊ की चिकनकारी कुर्तियाँ, बनारसी शिफॉन साड़ियाँ, जयपुरी बंधेज, मथुरा के भगवान श्रीकृष्ण के रंग-बिरंगे वस्त्र, आभूषण, हस्तशिल्प उत्पाद, बेकरी आइटम्स, पापड़, मंगोड़ी, अचार और बच्चों के खिलौनों सहित विभिन्न वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज-धजकर मेले में पहुंचीं और उत्साहपूर्वक खरीदारी की। चटपटी चाट और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। संस्था की अध्यक्ष निधि जसरापुरिया ने बताया कि मेले का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा, 'इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के हुनर को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं।' मेले की संयोजिका निधि जसरापुरिया, सचिव पूजा डेरोलिया, कोषाध्यक्ष रितु तुलस्यान, श्वेता सरीन, मंजू तुलस्यान, रचना जिंदल, उषा अग्रवाल, अनीता भालोटिया, अनीता गिनोडिया, शीला जसरापुा- रिया, आशा भुवालका, सुजाता बाजोरिया, आरुषि अग्रवाल, दीपा तुलस्यान, पूजा लीला, राखी तुलस्यान, श्वेता मुरारका, कीर्ति केजरीवाल, रेनू बाजोरिया, शशि बुबना, रश्मि बाजोरिया सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेश तुलस्यान, पवन कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार काबरा, इशांक शाह और राजेश पोद्दार का विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: