} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

Pradesh ki Rajdhani main बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम 

Patna (dil India live ). बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक चर्चित बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे वहां कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव की है। मृतक रमाकांत यादव बालू कारोबार करते है। 

घर के बगीचे में घुस कर मारी गोली 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम रमाकांत यादव अपने घर के बगीचे में टहल रहे थे। तभी अचानक अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ उन पर फायरिंग करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक अपराधी वहां से फरार हो गये।


आननफानन में सभी लोगों ने उन्हें बिहटा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा था 

कोई टिप्पणी नहीं: