} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 5 जुलाई 2025

Bihar के Siwan district में बवाल तलवार के साथ चलीं गोलियां, बाजार बंद

सिवान में बवाल में तीन की मौत कई घायल, पुलिस बल तैनात 


Siwan (dil India live). Siwan district (Bihar) दशकों सांसद शहाबुद्दीन के कारण सुर्खियों में रहे सिवान जिले में एक बार फिर से मचे खूनी संघर्ष से कोहराम मच गया। यहां एक झटके में 3 लोगों की मौत की खबर है। कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। तनाव के कारण बाजा बंद हो गया है। घटना के बाद पूरा जिला तनाव में है।  

दरअसल बिहार में शराबबंदी के बाद से शराब कारोबारियों की जानकारी देने पर कई बार हमले हुए हैं, लेकिन बीच सड़क पर इस तरह का खूनी खेल पहली बार दिखा है। इसके पीछे पुराना विवाद भी बताया जा रहा है। इस घटना की भगवानपुर थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो पक्षों में गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया ओवरब्रिज पर दो गुटों के बीच संघर्ष में अब तक 3 मौत हो चुकी है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह, कन्हैया कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है।

शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को देने का आरोप लगाकर एक पक्ष ने तलवार और गोली-बंदूक से दूसरे पक्ष पर हमला किया और बीच-बचाव में दोनों तरफ से खूनी संघर्ष शुरू हो गया। तीन मौतों के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

तनाव के बीच एक बाइक में आग लगा दी गई, जिसके बाद देखते ही देखते बाजार की सभी दुकानें बंद हो गईं। सीवान एसपी मनोज तिवारी और कई थानों की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची हुई है। घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। 

शराब कारोबार की सूचना पर खूनी बवाल

बताया जा रहा है कि घटना की वजह चिमनी संचालक का पुराना पारिवारिक विवाद तो है ही साथ ही शराब की सूचना पुलिस को देने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। यह वारदात सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमलिया-कौड़िया मार्ग पर स्थित पुल के पास हुई है। अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए तलवार भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान गोलियां चलाई गई जिससे मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और घटनास्थल के पास जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गोलीबारी करने वाले अब तक अज्ञात हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि वह सभी कौड़िया गांव के ही निवासी हैं।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन किसी भी स्तर पर अधिकारिक पुष्टि से बच रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: