} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

BLW Varanasi Main निकली स्वच्छता जागरूकता रैली

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत बरेका में हुआ भव्य आयोजन

F. Farouqi Babu 

Varanasi (dil india live). रेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं बरेका महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 01अक्टूबर 2025 को “स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2025” के अंतर्गत एक विशाल स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ कुंदन के पास मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री राम जन्म चौबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली कुंदन तिराहे से प्रारंभ होकर सूर्य सरोवर, मां काली मंदिर एवं नाथूपुर गेट से होते हुए पुनः कुंदन तिराहे पर आकर समाप्त हुई।

स्वच्छता रैली के दौरान स्वच्छता संदेश से युक्त आकर्षक पोस्टर एवं बैनर सभी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे जबकि “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” और “स्वच्छ बरेका, स्वस्थ बरेका" जैसे स्वच्छता से प्रेरित गगनभेदी नारों से संपूर्ण बरेका परिसर गूंज उठा और संपूर्ण बरेका परिसर स्वच्छता के संदेश से सराबोर हो उठा।


इनकी रही खास मौजूदगी 
इस रैली में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी ए.के. धुसिया, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (प्लांट), ए.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, आरपीएफ के जवान, सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा संगठन एवं बरेका सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस स्वच्छता जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन  में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।


 

कोई टिप्पणी नहीं: