www.dilindialive.org पर स्थानीय व देश दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहें। यहां हम आपको एजुकेशन, फैशन, कल्चरल, धर्म, आध्यात्म, क्राइम व कला आदि से जुड़े ताजा मुद्दों, समाचारों से करेंगे अपडेट।
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़
रविवार, 12 अक्टूबर 2025
All India वैश्य महिला महासम्मेलन ने मनाया Dipawali
अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन ने किया 'उजाले' में धमाल
Varanasi (dil india live). अखिल भारतीय (All India) वैश्य महिला महासम्मेलन द्वारा गुरुधाम स्थित एक होटल (hotel) में उजाले कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर धमाल किया। इससे पहले ममता जायसवाल, माया जायसवाल ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज़ किया। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए, ज्योतिपर्व दिवाली(dipawali) की अग्रिम शुभकामना दी। इस दौरान संचालन निशा अग्रवाल ने करते हुए उजाले पर विस्तार से रौशनी डाली तथा धन्यवाद सचिव सुशील जायसवाल ने किया।
डांडिया नृत्य ने मोहा मन इस मौके पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इंदु अग्रवाल, मिथिलेश सिंघल ने गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया, सत्यभामा केशरी ,Dr निमिषा, ज्योति ने मनोरंजक खेल का आयोजन किया। नीलू, इरा ,रागिनी ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी के साथ सेल्फी ली।इस मौके पर सभी ने मां लक्ष्मी की उपासना भी की। गीता शालिनी, रेखा, सुषमा ने रंगोली, सजावट आदि करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें