} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

Education: DAV PG College में शिल्पोत्सव का हुआ आयोजन

शिल्पोत्सव में सजा स्टाल, स्वदेशी उत्पादों की रही धूम



Varanasi (dil India live)। दीपावली (Dipawali) के उत्सव पर डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) में गुरुवार को काशी शिल्पोत्सव का आयोजन किया गया। संस्कृत विभाग के छात्र मंच उत्कर्ष एवं आरोहण कलात्मक संगठन के तत्वावधान में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर बल देने के आह्वान का समर्थन करते हुए शिल्प मेले का आयोजन किया। शिल्पोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह एवं कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने फीता काटकर किया। 

शिल्पोत्सव में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी। छात्रों ने मिट्टी के बने आकर्षक दिये, मोमबत्तियां, मिथिलांचल की पेंटिंग, तोरण, फूलदान के साथ साथ खाने पीने की सामग्री के स्टाल लगाए। इसमें श्वेता, सुहानी और अभिषेक के समूह क्रेजी मण्डली को प्रथम पुरस्कार, विकास कश्यप के मोल को द्वितीय एवं ऋषिका जैन के गुलाबों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उत्सव में एक दर्जन से ज्यादा छात्रों ने स्टाल लगाए थे। निर्णायक मंडल में उपाचार्य प्रो. संगीता जैन, प्रो. पूनम सिंह एवं डॉ. पारुल जैन थी। 


इनकी रही खास मौजूदगी 

उपाचार्य प्रो.राहुल, डॉ. संजय सिंह, प्रो. राकेश कुमार राम, प्रो. ऋचारानी यादव, प्रो.अनूप मिश्रा, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. त्रिपुरसुन्दरी, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. रंगनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संयोजन छात्र प्रियांशु, शाची तिवारी, शिवम पाण्डेय, अश्विनी मिश्रा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: