} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

UP: Varanasi Main सूचनाधिकार कानून के बीस वर्ष होने पर हुई कार्यशाला

भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए सूचना के अधिकार का सकारात्मक प्रयोग आवश्यक: वल्लभाचार्य 

युवा वर्ग को ऑनलाइन शिकायत या सुझाव देने की आदत बनानी होगी: राजकुमार गुप्ता

छात्राओं ने सीखा सूचना के अधिकार के तहत आवेदन का तरीका 


Varanasi (dil india live). देश में सूचना का अधिकार कानून (RTI) लागू हुए बीस वर्ष (20 year) हो गये है इस उपलक्ष्य में ग्राम भंदहा कलां में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट (Asha Trust) एवं सूचना का अधिकार अभियान द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला (work shop) का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न समस्याओं के निराकरण और तंत्र में पारदर्शिता के लिए सूचना के अधिकार का सकारात्मक प्रयोग किये जाने पर बल दिया गया। 

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि दो दशक में यह कानून अपने शैशवावस्था, किशोरावस्था से होते हुए युवावस्था में है अब इसे और ताकत प्रदान किये जाने की आवश्यकता है इसलिए इसमें वांछित संशोधन करके इसके अधिकार क्षेत्र को व्यापक बनाना चाहिए। किसी भी प्रकार से सरकारी सुविधा, लाभ, छूट, अनुदान प्राप्त करने वाली सभी संस्थाओं जिसमें राजनैतिक दल, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं, औद्योगिक घराने, चिकित्सा संस्थान आदि को भी अनिवार्य रूप से सूचना के अधिकार के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। इससे आम जनता के टैक्स के पैसे के उपयोग के प्रति पारदर्शिता आएगी।

वरिष्ठ सूचनाधिकार कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आमजन को जागरूक होना होगा और जन अधिकारों का अधिकतम प्रयोग सकारात्मक दृष्टिकोण से करना होगा। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में युवा वर्ग को विभिन्न पोर्टलों द्वारा ऑनलाइन शिकायत या सुझाव देने की आदत बनानी होगी । कार्यशाला में आशा लाइब्रेरी की छात्राओं ने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन करना सीखा। कार्यशाला आयोजन में सौरभ चन्द्र, प्रदीप सिंह, साधना पाण्डेय, सरोज सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻