} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 5 अक्टूबर 2025

चारों भाइयों का मिलन देख हर किसी की आंखें हुईं नम

भदैनी का प्रसिद्ध भरत मिलाप सम्पन्न


Varanasi (dil india live). अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के तत्वावधान में आयोजित होने वाली तुलसी घाट की प्रसिद्ध भरत मिलाप लीला संपन्न हो। इस दौरान चारों भाइयों का मिलन देख हर किस किसी की आंखें नम हुई हो गयी। रात्रि 10:15 बजे भरत मिलाप की लीला संपन्न हुई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाइयों के इस मिलन की नयनाभिराम झांकी का दर्शन किया। भदैनी में बने विशाल मंच पर चारो भाईयो ने सभी भक्तो को दर्शन दिया। इससे पूर्व सन्मार्ग दैनिक के पूर्व सम्पादक स्वर्गीय डा. आनंद बहादुर सिंह के आवास पर लीला कमेटी से जुड़े एवं भदैनी के प्रतिष्ठित नागरिक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में राम दरबार सजा।


श्रीराम पूरी वानर सेना सहित विराजे

राम दरबार में प्रभु श्रीराम पूरी वानर सेना सहित विराजे जहां परिजनों द्वारा पूजन अर्चन किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं में घुघरी, हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। भरत मिलाप के अवसर पर महंत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, विजय बहादुर सिंह, विश्वनाथ यादव, श्याम बिहारी पांडे, गोपेश चंद्र राय, प्रताप बहादुर सिंह, एडवोकेट अमृत प्रभात, राजेश दीक्षित आदि भक्तगण शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: