} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

Varanasi में तकनीकी खामियों से Ummid Portal पर अब तक नहीं हुआ एक भी रजिस्ट्रेशन

Ummid Portal पर वक्फ संपत्तियों को अपलोड करने की हो रही अपील


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil india live). वाराणसी की waqf (वक्फ) संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन Ummid Portal (उम्मीद पोर्टल) पर समय रहते जरूर कर लें भारत सरकार द्वारा जो समय का निर्धारण किया गया है उसमें रजिस्ट्रेशन कराकर किसी भी प्रकार की समस्या से बचें। यह बातें शिया सेंट्रल ऑफ वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ द्वारा बनाए कोऑर्डिनेटर Varanasi के सैयद एजाज हुसैन ने एक मीटिंग के दौरान कही।

कोऑर्डिनेटर सैयद एजाज हुसैन ने वक़्फ़ संपत्तियों के मुतवालियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें एक अच्छा मौका दिया है कि वह अपनी waqf (वक्फ) संपत्ति को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड कर दें। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी उम्मीद पोर्टल पर waqf संबंधित समूची जानकारी अति शीघ्र अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। अध्यक्ष  शिया व सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड ने मुतवल्लियों /प्रशासकों/ व प्रबंध कमेटियों के नाम इस बीच एक पत्र भी जारी किया है इसमें कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  waqf संपत्ति की निगरानी व पारदर्शिता के लिए शुरू किए गए उम्मीद पोर्टल पर अपनी वक़्फ़ संपत्तियों का विवरण 5 दिसंबर 2025 तक जरूर कर ले, ऐसा करने से हमारी दीनी अमानतो की सुरक्षा और वक़्फ़ सिस्टम की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है विलंब करने व लापरवाही से इस प्रकार की अमानते खतरे में पढ़ सकती है हालांकि कोऑर्डिनेटर सैयद एजाज हुसैन ने उम्मीद पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्या से भी अवगत कराया बताया कि अभी तक वाराणसी में शिया या सुन्नी दोनों ही बोर्ड में एक भी पंजीकरण नहीं हो पाया। उम्मीद पोर्टल पर तकनीकी समस्या हो रही है उम्मीद पोर्टल पर (URBAN) क्षेत्र में गंगापुर व बनारस लोको दिख रहा है (RURAL) में लगभग कुछ वार्ड के नाम है पर इसको शहरी क्षेत्र में आना चाहिए यह ग्रामीण में दिख रहा है। इसी कारण वाराणसी में एक भी रजिस्ट्रेशन उम्मीद पोर्टल पर नहीं हो रहा है इसके बारे में उन्होंने यह भी बताया मैंने अधिकारियों से इस विषय पर चर्चाएं भी की और अधिकारियों को लिखित जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: