} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025

National Unity Day के रूप में मनी सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस पर BLW में हुआ शपथ ग्रहण समारोह 


F. Farouqi/Santosh Nagvanshi 

Varanasi (dil india live). बनारस रेल इंजन कारखाना में आज (31 October 2025) को भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं "भारत रत्न" लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती एवं "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने BLW के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। उक्‍त समारोह BLW प्रशासन भवन स्थित स्वागती हाल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में BLW परिवार ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सामूहिक शपथ ली तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।

शपथ ग्रहण के पश्चात् महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। 



इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी-प्रशासन लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेन्‍द्र कुमार सिंह, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-डीजल प्रवीण कुमार, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर भारद्वाज चौधरी, उप महाप्रबंधक अनुज कटियार, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव, अन्य सदस्य कर्मचारी परिषद नवीन कुमार सिन्हा, अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, संजय कुमार एवं मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक ने किया कर्मशाला का निरीक्षण

बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को बरेका महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने BLW कर्मशाला के विभिन्न Shops का गहन निरीक्षण किया। कर्मशाला निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सर्वप्रथम लोको फ्रेम शॉप का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तत्पश्चात् उन्‍होंने लोको असेंबली शॉप, पाइप शॉप, ट्रक मशीन शॉप सहित विभिन्‍न शॉपों का भी निरीक्षण किया।

इनकी रही खास मौजूदगी 

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, उप महाप्रबंधक अनुज कटियार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-उत्‍पादन एवं विपणन सुनील कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-सर्विस इंजीनियर नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको अरविन्‍द कुमार जैन, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर सागर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: