} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

Nimisha Sonkar के सिर पर सजा Mrs India 2025 का ताज

मिसेज इंडिया 2025 से ‌सम्मानित हुईं लखनऊ की निमिषा सोनकर

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की हैं असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर 


Lucknow (dil india live)। ब्यूटी एंड बेस्ट मैगजीन (B-and-B Magazine), दिल्ली द्वारा आयोजित बी एंड बी मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया 2025, सीज़न 5 प्रतियोगिता में लखनऊ की मिसेज निमिषा सोनकर मिसेज इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित हुईं। निमिषा सोनकर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (APRO) हैं । इस अवार्ड के साथ ही निमिषा सोनकर ने राजधानी लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें मिसेज इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब मिलने पर लखनऊ में खुशी की लहर है ख़ासकर उनके प्रशंसकों में। 

कवियत्री भी है निमिषा 

यह ब्यूटी एंड बेस्ट मैगज़ीन, प्राइम मीडिया कम्युनिकेशन्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट में प्रदान किया गया। निमिषा सोनकर अपनी संवेदनशीलता, विनम्रता और समाजसेवा के लिए जानी जाती हैं। वे गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी रहती हैं। अस्पताल में यदि कोई भी मरीज सहायता के लिए पहुंचता है, तो वे तत्परता से उसकी मदद करती हैं। निमिषा सोनकर, समाज सेविका के साथ-साथ एक कवियत्री भी है।

कोई टिप्पणी नहीं: