} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

UP: Varanasi में उगते सूर्य को अर्घ्य संग पूर्ण हुआ छठ का महाव्रत

BLW में छठ पूजा पर दिखा आस्था का सैलाब










एफ.फारुकी/संतोष नागवंशी

Varanasi (dil india live). बनारस और आसपास के जिलों में सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व "छठ" भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों-लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों, वरुणा नदी के तट, असी नदी के तट, घरों की छतों, कुंडों व तालाबों के किनारे छठ पूजा कर अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना कठिन व्रत पूर्ण किया। 
बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व "छठ पूजा" भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बरेका स्थित पवित्र सूर्य सरोवर में तीन दिवसीय छठ पूजनोत्सव के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भक्ति भाव से पूजन- अर्चन किया। यह आयोजन न केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि श्रद्धालुओं के हृदय में छठ मइया और भगवान भास्कर के प्रति असीम भक्ति का द्योतक है। आज छठ पूजन के अंतिम दिवस पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन किया। बरेका सूर्य सरोवर के परिसर में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, जिन्होंने इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर धार्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

सुरक्षा व्यवस्था में इनका रहा सहयोग

सूर्य सरोवर परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा दल, सिविल डिफेंस और जिला भारत स्काउट गाइड के सदस्य तैनात थे। इन सभी संगठन के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


 

कोई टिप्पणी नहीं: