www.dilindialive.org पर स्थानीय व देश दुनिया की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहें। यहां हम आपको एजुकेशन, फैशन, कल्चरल, धर्म, आध्यात्म, क्राइम व कला आदि से जुड़े ताजा मुद्दों, समाचारों से करेंगे अपडेट।
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025
UP : Varanasi Main Munshi Premchand की 89 वीं पुण्य तिथि मनाई गई
काशी के लाल को पुष्प अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Varanasi (dil india live). उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद शोध एवं आवासीय विकास समिति के तत्वाधान में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 89 वीं पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक उनके जन्मस्थली लमही में मनायी गयी। लोगों ने काशी के लाल को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर दुर्गा प्रसाद ने कहा मुंशी जी को आज स्कूल कॉलेज, विश्वविद्यालयों में स्थापित करने की आवश्यकता है। इससे किशोर व युवा पीढ़ी में साहित्य एवं देश प्रेम के प्रति लगाव व जागरुकता बढ़ेगी। काशी विद्यापीठ के वर्तमान वाइस चांसलर इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
प्रेमचंद के दर्शन को प्रचारित करने पर जोर विशिष्ट वक्ता डॉक्टर हीरालाल यादव ने कहा काशी की साहित्यिक गतिविधियों को और गतिशील बनाने में प्रेमचंद जी के जीवन दर्शन को प्रचारित प्रसारित करने की आवश्यकता है। मुख्य रूप से डॉक्टर जयशंकर जय, शिवकुमार पराग, रत्नेश श्रीवास्तव, डॉक्टर ईश्वर चंद्र पटेल, शंकर आनंद ,पप्पू राजभर आदि लोग उपस्थित रहे। डॉक्टर दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें