} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

करवाचौथ पर सुहागिनों ने किया अपने Chand Ka Didar

Desh duniya mein karwa chauth की धूम 

पति-पत्नी का प्यार, श्रद्धा और भक्ति का दिखा संगम
करवाचौथ पर चांद देखतीं dr. shweta sareen

लाजपत नगर में prabhline करवाचौथ व्रत पारण करती
 


 
करवाचौथ पर वाराणसी में चांद देखती रमनदीप कौर 


Varanasi (dil india live). अपने पति (Husband) की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ (karwa chauth) का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पति-पत्नी का प्यार, श्रद्धा और भक्ति का संगम देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रख शाम को  पूजा की और चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। पति की लंबी उम्र की कामना की। घरों के साथ ही कई सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक पूजा की गई। व्रत के लिए महिलाओं ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। भोर में सरगई खाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजन कक्ष की दीवार पर और आंगन में चावल को पीसकर उसमें करवा रखा। इसके बाद चंद्रमा, शिव, पार्वती, कार्तिकेय आदि के चित्र बनाए और गौरी-गणेश बनाकर उनकी स्थापना की गई। इस दौरान सुहाग के प्रतीक वस्तुओं के चित्र भी बनाए। उसके बाद महिलाओं ने धातु व मिट्टी का करवा दीया, सींक चावल के आटे का बना फरा आदि से विधि-विधान से पूजन कर करवा चौथ (karwa chauth) की कथा सुनी। 




पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण

शाम में जैसे ही चांद निकला, व्रती महिलाओं ने चलनी से चंद्र दर्शन किए और उन्हें अर्घ्य दिया। सुहागिनों ने अपने पति के साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अंत में पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया। करवा चौथ (karwa chauth) पर शहर के प्रमुख गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन करने पहुंचीं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों व अपार्टमेंट में भी एकत्रित होकर सामूहिक पूजा-अर्चना कीं गई। इस दौरान पंजाबी और खत्री समाज की महिलाओं ने भी सामूहिक पूजन किया। समाज कि महिलाओं ने व्रत रख करवा चौथ  (karwa chauth) की सामूहिक पूजा की। 




चांद का दीदार कुछ इस अंदाज में हुआ 

बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

करवा चौथ (karwa chauth) के दिन ब्यूटी पार्लर के साथ ही बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। कई महिलाओं ने करवा चौथ पर तैयार होने के लिए पहले से ब्यूटीपार्लर की बुकिंग करा रखी थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में कपड़े, ज्वैलरी व पूजन सामग्री की खरीदारी करती नजर आईं।





कोई टिप्पणी नहीं: