} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

VKM Varanasi Main youth society की मिशन शक्ति पर खास प्रस्तुति ने मोहा मन

Education: खुद को मानसिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाएं- प्रो. रचना श्रीवास्तव 

Additional Deputy Commissioner Of Police ने "मिशन शक्ति" पर डाली रौशनी

महिला आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान पर दिया खास जोर




Varanasi (dil India live). महिला अध्ययन प्रकोष्ठ उड़ान और युवा समिति (youth society) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। program में मुख्य अतिथि Adcp Namrata Srivastava (ए डी सी पी नम्रता श्रीवास्तव) उपस्थित थी। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरोज उपाध्याय (dr. Saroj upadhyay) एवं उड़ान की संयोजिका डॉक्टर अनुराधा बापुली ने किया। प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव (pr. rachna Srivastava) ने स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में महिला सुरक्षा और जागरूकता पर बात करना बहुत समीचीन है। आप सभी अपने आपको मानसिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाएं। आप सभी आत्म निर्भर बनें।

           कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत के साथ एनी बेसेंट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। एकदिवसीय शिविर के अंतर्गत वाराणसी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, Additional Deputy Commissioner Of Police (एडीसीपी) ने "मिशन शक्ति" विषय के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान के विषय में चर्चा की तथा सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए। हेल्पलाइन नंबर के महत्व को भी बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों को सशक्त बनने की प्रेरणा देते हुए, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में बातचीत की तथा "सशक्त महिलाएं, समृद्धि राज्य" के संकल्प से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। 

"मिशन शक्ति 5.0" नाट्य की प्रस्तुति  
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के संबंध में तथा "मिशन शक्ति" कार्यक्रम को सरल और सशक्त तथा रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा क्विज कंपटीशन, नाटक, स्लोगन राइटिंग कंपटीशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।नाटक का विषय "मिशन शक्ति 5.0" था जिसे काजल चौधरी एवं डिंपल कुमारी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम में इनकी रही खास मौजूदगी 
शालिनी गुप्ता, शीतल, अनुष्का पासवान, अर्चना विश्वकर्मा, अदिति मौर्या, पलक कुमारी, शिवानी कुमारी, शालिनी यादव, प्रियांशी झा, निवेदिता मिश्रा, रितिका सिंह ने अपना अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अनामिका राज और वर्णिका पांडेय ने किया। अधिकारी डा. सरोज उपाध्याय के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय की Teachers' सिमरन सेठ, डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव, डॉ मालविका, डॉक्टर गौतम, डॉक्टर अनु सिंह, प्रोफेसर सीमा वर्मा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस मौके पर उपस्थित स्वयं सेविकाओं की सहभागिता सराहनीय रही।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻