} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

Education:VKM Varanasi के Dipawali मेले में छात्राओं ने की खूब मस्ती

टीचर्स संग स्टूडेंट्स ने ली सेल्फी, की खरीदारी


Varanasi (dil india live). 15 अक्टूबर बुधवार को महिला अध्ययन प्रकोष्ठ 'उड़ान' (udaan) की इकाई अभ्युदय अर्न व्हाइल लर्न और युवा समिति (Earn While Learn and Youth Committee)  द्वारा वसंत कन्या महाविद्यालय में दीपावली मेला (dipawali mela) का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं सजावटी वस्तुओं, मेहंदी हस्त निर्मित वस्त्र, खिलौने आदि के स्टाल लगाएं थे। VKM Varanasi के Dipawali मेले में छात्राओं ने जमकर जहां मस्ती की वहीं टीचर्स संग Students ने Selfie ली और स्टाल से खरीदारी की।



Principal ने दी शुभकामनाएं 

प्राचार्या (Principal) प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने दीपावली (Dipawali) मेला के लिए सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी। समिति की संयोजक डॉक्टर अनुराधा बापुली ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय की समस्त शिक्षकों (Teachers) सहित छात्राओं ने बढ़़ -चढ़कर भाग लिया एवं छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुएं खरीदी।समिति की सदस्य डॉक्टर प्रतिमा सिंह, डॉक्टर सिमरन सेठ, डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव, डॉक्टर मालविका सहित कर्मचारीगण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: