} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

UP K Varanasi Main कई इलाकों की हवा खराब

दीपावली पर हुई जमकर आतिशबाजी से बिगड़ी काशी की आबो-हवा 

आसमान में दिखा धुंध, बच्चों और अस्थमा मरीज को खतरा



Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil india live) दीपावली (Dipawali) पर वाराणसी में हुई जमकर आतिशबाजी ने शहर (City) की आबो-हवा खराब कर दी है। वाराणसी में सुबह 7 बजे AQI 236 आंका गया है। शहर में पांच जगह लगे वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार सबसे खराब हवा BHU की हो गई। यहां AQI सुबह 8 बजे 243 आंका गया है। 

यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के शहर में बने सेंटर्स ने रात भर शहर में आतिशबाजी के बाद सुबह 8 बजे अपनी रिपोर्ट दी है। जो ऑनलाइन है। इस रिपोर्ट के अनुसार सुबह 8 बजे वाराणसी के कई इलाकों में AQI लेवल 200 के पार पहुंच गया है। जबकि सामाजिक संगठनों और क्लबों ने Dipawali पर हरित पटाखों को ही खरीदने पर जोर दिया था। उसके बाद भी वाराणसी की हवा खराब है।

वाराणसी के अर्दली बाजार, भेलूपुर, मलदहिया, बीएचयू और निराला नगर में AQI मीटर लगाए गए हैं। सुबह 8 बजे यहां मलदहिया पर 240, भेलूपुर में 203, बीएचयू में सर्वाधिक खराब 243 अर्दली बाजार का 214 और निराला नगर का 282 आंका गया है। इसमें बीएचयू का सबसे खराब और अर्दली बाजार का मॉडरेट AQI है। बाकी सभी जगहों पर खराब हवा है।

चिकित्सकों (Doctors) की मानें तो इस खराब हवा का असर आम इंसान पर कम होगा, लेकिन जो लोग पहले से सांस और हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके लिए ये हवा खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में बीमार लोगों को घरों में रहना चाहिए और ऐसी जगह रहें जहां धुंआ न हो। आतिशबाजी से दूर रहें।

यहां जानिए क्या है AQI
यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बाहरी वायु गुणवत्ता और स्वास्थ्य के बारे में संचार करने के लिए EPA का उपकरण है। AQI में छह रंग-कोडित श्रेणियां शामिल हैं। जिनमें से प्रत्येक सूचकांक एक सीमा के अनुरूप है। AQI मान जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही ज्यादा होगी। उदाहरण के लिए, 50 या उससे कम का AQI मान अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक का AQI मान खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: