} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 8 अक्टूबर 2025

Bhartiya Patrakar Sangh का 25 वां जिला सम्मेलन Ghazipur में सम्पन्न

भापस के मनोज कुमार गुप्ता गाजीपुर के नये जिलाध्यक्ष 



Ghazipur (dil india live). भारतीय पत्रकार संघ का 25वा जिला सम्मेलन डीएवी इण्टर कालेज में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी ने पत्रकारों की एकता पर बल देते हुए कहा कि हम सब एक होकर ही मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ और जीत सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार बनना इतना आसान नहीं है पत्रकारिता सत्यता, ईमानदारी व निष्पक्षता का कार्य है। 


कलम से समाज की बुराईयां दूर करें 

विशिष्ट अतिथि डीएवी इण्टर कॉलेज के प्रबंधक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुपम आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि हमें अपनी कलम के जरिए समाज की बुराईयां दूर करना है। इस दौरान गाजीपुर, बलिया, मऊ एवं आजमगढ़ के अन्य पदाधिकारी और पत्रकार बंधु भी इस सम्मेलन में शामिल हुए ।गाजीपुर के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार को प्रदेश संगठन मंत्री और मनोज कुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष गाजीपुर बनाया गया। लोगों का स्वागत असलम खान ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: