} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 5 अक्टूबर 2025

Rotary Club Blood डोनर्स के पद ग्रहण समारोह में जुटे रोटेरियन

राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष व सचिव डॉ. आशीष गुप्ता को पहनाया गया कॉलर 

नए क्लब की जिम्मेदारी देने के साथ गवर्नर विजिट तथा चार्टर नाइट सम्पन्न


Varanasi (dil india live)। रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी का प्रथम पद ग्रहण समारोह तथा मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशन में सम्पन्न हुई। इस दौरान चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन तथा चार्टर सचिव रोटेरियन डॉक्टर आशीष गुप्ता को कॉलर पहना कर उनको नए क्लब की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
इस मौके पर नवनियुक्त क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने अपनी टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष मनीष शर्मा व क्लब ट्रेनर नागेंद्र जायसवाल बनाए गए हैं, इस दौरान उन्होंने सचिव डॉक्टर आशीष गुप्ता, सह सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल चौरसिया, सार्जेंट एट आर्म रमेश राय, डायरेक्टर रत्ना बागची, रूपेश गुप्ता, दिव्यांक सिंह, कृष्णा मोहन गुप्ता का ऐलान किया। 


मेम्बर्स का गर्मजोशी से कराया परिचय 
इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अमर अग्रवाल एवं क्लब के GSR रोटेरियन प्रशांत नागर की नया क्लब खोलने में सराहनीय भूमिका निभाएं जाने पर भी राजेश गुप्ता ने प्रकाश डाला। उन्होंने वहां मौजूद तमाम पदाधिकारियों से नवनियुक्त पदाधिकारियों व मेम्बर्स का गर्मजोशी से परिचय कराया।

कोई टिप्पणी नहीं: