} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

Crime: UP K Varanasi में युवक की सिर कूचकर हत्या

जलालीपुरा में सरैया निवासी नौशाद का शव मिलने से फैली सनसनी

सीसीटीवी खंगाल रही स्थानीय पुलिस, कर रही जांच



 

Sarfaraj Ahmed 

Varanasi (dil india live)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का खून से बना शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त सरैया निवासी 28 वर्षीय नौशाद के रूप में की। ऐसा लग रहा था कि नौशाद की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या की गई है। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही डीसीपी काशी जोन (DCP Kashi zone) गौरव वंशवाल और जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, जूते के निशान और ईंट-पत्थरों के टुकड़े बरामद किए। डीसीपी गौरव वंशवाल ने बताया कि हत्या से पहले Noshad की किसी युवक से झड़प हुई थी। सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा के मुताबिक, हत्या नजदीक से की गई है और भारी वस्तु से सिर पर कई वार किए गए हैं। हत्या में प्रयुक्त वस्तु अभी तक बरामद नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नौशाद वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कौन था। स्थानीय लोगों ने बताया कि नौशाद का पिछले कुछ दिनों से कुछ युवकों के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही। फिलहाल कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्या बोले एसओ जैतपुरा
Jaitpura SO (थानाध्यक्ष) ने बताया कि पोस्टमार्टम (Postmartam) रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं पुलिस इस हत्याकांड के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अब देखना यह है कि इस पूरे प्रकरण में कौन कौन शामिल था और क्यों नौशाद की हत्या इतनी बेरहमी से की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: