} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

DAV Inter College Main मेधावियों का हुआ सम्मान

साहित्यकार मनु शर्मा की स्मृति में तीन स्टूडेंट्स को मिली छात्रवृत्ति


Varanasi (dil india live). प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री पं. हनुमान प्रसाद शर्मा 'मनु शर्मा' की 98 वीं जयंती पर बुधवार को औसानगंज स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में स्मरण सभा एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। डीएवी में ही लाइब्रेरियन और बाद में हिन्दी के प्राध्यापक रहे स्व. मनु शर्मा की स्मृति में प्रतिवर्ष तीन मेधावियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस बार भी यह छात्रवृत्ति मनु शर्मा की पौत्री ईशानी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में दी गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नित्या शर्मा एवं दिव्या चौबे, विद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव एवं कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन मेधावियों को पुरस्कृत किया। 

इन होनहारों को मिली छात्रवृत्ति  

दसवीं कक्षा के छात्र दिवेश अग्रहरि, कक्षा ग्यारह के गौरव मौर्य एवं बारहवीं की जाकिरा तबस्सुम को पदमश्री पं. मनु शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान कि गयी। 


इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ईशानी शर्मा ने कहा कि पं. मनु शर्मा ने जिंदगी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए साहित्य के माध्यम से समाज की सेवा की। उनके लिए शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम मात्र नही था अपितु आत्म जागरण का सशक्त मार्ग भी था। आज जब एआई के दौर में मानवीय संवेदना कम हो रही है उसमें मनु शर्मा का साहित्य मनुष्य को मानवीय संवेदना से जोड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि शताब्दी वर्ष में उनकी स्मृति में दिए जाने वाली यह छात्रवृत्ति को और बढ़ाया जाएगा ताकि मेधावियों को अच्छी शिक्षा के लिए धन की कमी ना महसूस हो। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन पंच बहादुर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन हरिबंश सिंह ने दिया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिंह, शिव कुमार बरनवाल, परीक्षित सिंह, प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद शहीद, सुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में अध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: