} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

UP k Varanasi Main बेलवा बाबा गैस गोदाम के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी तेज़ रफ़्तार वैगनआर

पांच घायल, 3 की हालत गंभीर, घायल बीएचयू रेफर, हादसे से मचा कोहराम 


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil india live)। लालपुर पांडेयपुर थाना (Lalpur-Pandaypur Thana) क्षेत्र के बेलवा बाबा गैस गोदाम के पास तड़के एक भीषण सड़क (Road) हादसा हो गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार आ रही कार जा घुसी। इस एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर लालपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल (Hospital) भेजा।

यह है हादसे का पूरा डिटेल 

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा बाजार स्थित संजना स्टील वर्क्स दुकान के पास शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा होने से कोहराम मच गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक (संख्या UP-65 JT-8374) में पीछे से एक वैगनआर कार (संख्या BR-05 W-5834) जा घुसी। हादसे में अवध किशोर चौबे (65 वर्ष), पुत्र शिवशंकर चौबे, निवासी सब्या चरगहा, जनपद चम्पारण, बेतिया (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीलम चौबे (60 वर्ष), अमित कुमार (40 वर्ष), सौम्या चौबे (37 वर्ष), सादिका चौबे (10 वर्ष) और अनामिका चौबे (6 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।