} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

Postal Departmentt :में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का आगाज़

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

'सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी' थीम के साथ डाक विभाग द्वारा मनाया जा रहा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह'



Ahmedabad (dil india live). डाक विभाग द्वारा उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' (Ignorance Awareness Week) का 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजन किया जायेगा। क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में इसका शुभारंभ करते हुए उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्रीकृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को 'सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा' दिलाई और सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ''सतर्कता: हमारी साझी जिम्मेदारी'' थीम का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रत्येक क्षेत्र में नीतिपूर्वक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने, कार्य से सम्बद्ध नियमों, विनियमों आदि के बारे में सुग्राही बनने, अपने संगठन के विकास एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने और साथ ही सबंधित पक्षों एवं समाज के अधिकारों व हितों का संरक्षण करने की प्रतिज्ञा दिलाई।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) वाले सप्ताह में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। यह नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है और शासन तथा सार्वजनिक प्रशासन में नैतिकता की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। 

सहायक निदेशक वारिस एम. वहोरा ने बताया कि सर्तकता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु भ्रष्टाचार निवारक उपायों के सम्बन्ध में कार्यशाला, कर्मचारियों हेतु क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, जनपरिवादों के निस्तारण हेतु विशेष कैम्प्स, तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में ग्राम सभा जागरूकता जैसे तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।


इनकी रही खास मौजूदगी 
इस अवसर पर सहायक निदेशक वारिस एम. वहोरा, एम एम शेख, वरिष्ठ लेखा अधिकारी पूजा राठोर, सहायक लेखा अधिकारी चेतन सैन, राम स्वरूप मँगावा, सहायक अधीक्षक जीनेश पटेल, रमेश पटेल, रोनक शाह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: