} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 18 अक्टूबर 2025

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का हुआ सम्मान

जौहर-ए-अदब अवार्ड से नवाजे गये अहमद आज़मी


  

Varanasi (dil india live). पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा न्यू सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल (New Central Public school) में हरदिल अज़ीज़ शायर अहमद आज़मी (Ahmad Azmi) को जौहर-ए-अदब अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान उनकी हाल में ही विमोचित हुए काव्य संकलन कतरा-ए-शबनम का भी तजकिरा हुआ। अहमद आज़मी ने dil india live से बातचीत करते हुए बताया कि उनके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं की पांच प्रमुख हस्तियों डा. एके सिंह को शिक्षा एवं समाज सेवा क्षेत्र में (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड), त्रिलोकी प्रसाद को (पत्रकारिता शिखर पुरस्कार), लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हिंदी विभाग की प्रोफेसर इशरत जहां को लेखन एवं साहित्य सेवा में (साहित्य रत्न पुरस्कार), प्रो. पीके राय को विज्ञान रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।


 

कठिन परिश्रम वालों के लिए प्रेरणादायक 
उपरोक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजेश गौतम (निदेशक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन वाराणसी) ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय एजुकेशनल सोसाइटी का यह सार्थक प्रयास निश्चित रूप से उन लोगों के लिये भी प्रेरणादायक सिद्ध होगा जो विभिन्न विधाओं में कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं हास्य व्यंग के कवि चकाचौंध ज्ञानपुरी (डा. अजय कुमार श्रीवास्तव) एवं शायर अहमद आजमी ने संयुक्त रूप से अपनी रचनाओं से महफिल में समां बांध दिया।

मेहमानों का स्वागत सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष मुख्तार अहमद, संचालन पीके राय एवं पो. गुरोध सिठ (पवन सेठ) संदीप दास ने किया। इस अवसर पर पीएम श्री. प्र०ना०रा०ई० कालेज के प्रधानाचार्य अविनाश मिश्रा, अर्चना पाण्डेय, चरनजीत सिंह, पाण्डेय विजय कुमार, मोहन लाल, शिवा सैनी, शैल चौरसिया, रामबाबू, शाबरीन, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: