} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

BLW Varanasi ने दिखाया स्वच्छता के प्रति समर्पण

स्पेशल कैंपेन 5.0 एवं स्वच्छता अभियान - 2025 के तहत चला अभियान



F.faooqui/Santosh

Varanasi (dil india live). रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (Banaras Rail engine factory) में गुरुवार को मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत लोको (प्रोजेक्ट) के अंतर्गत उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत लोको (प्रोजेक्ट) के कार्यालयों में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बरेका के स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें कार्यालय परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने पर विशेष बल दिया गया। स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत आज उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत लोको (प्रोजेक्ट) के कार्यालयों में साफ-सफाई और व्यवस्थित रखरखाव, पुराने रिकॉर्ड्स का उचित प्रबंधन, अनुपयोगी सामान और फर्नीचर का निस्तारण, स्थान प्रबंधन और कार्यालयों का सौंदर्यीकरण, स्क्रैप सामग्री का प्रभावी निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर में गहन सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम ने न केवल दैनिक कार्यक्षमता को बढ़ावा दिया, बल्कि संसाधनों के कुशल उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान दिया।

इसी क्रम मे एक अन्य कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत बरेका स्थित जलालीपट्टी (Jalali patti) मार्केट परिसर में दुकानदारों के बीच स्वच्छता जागरूकता के लिए पंपलेट वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जिसमें स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता संबंधी पंपलेट वितरित किए, जिसमें कचरा प्रबंधन, स्वच्छ जल संरक्षण और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के टिप्स शामिल थे। इस अभियान का उद्देश्य बरेका परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है।


यह अभियान बरेका के कर्मचारियों और समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बरेका प्रशासन इस अभियान के माध्यम से न केवल आंतरिक स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि बाहरी समुदाय को भी इससे जोड़कर एक व्यापक प्रभाव पैदा कर रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं: