} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

बेनियाबाग मैदान में Swadeshi Mela-2025 का हुआ उद्घाटन

स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की जाए, जिससे हस्तशिल्पों को मिले बढ़ावा-उमेश कुमार सिंह 


Varanasi (dil india live). आज 09 अक्टूबर 2025 को राजनारायण स्मारक पार्क (Raj Narayan park) , बेनियाबाग (beniya bagh), वाराणसी में Up ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 (Swadeshi Mela-2025) का भव्य शुभारम्भ मंत्री रवीद्र जायसवाल एवं विधायक वाराणसी शहर दक्षिणी नीलकंठ तिवारी एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण के कर कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन तत्पश्चात अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ देकर अतिथिगण का स्वागत किया गया। तपश्चात अपर आयुक्त उद्योग, वाराणसी मण्डल, वाराणसी उमेश कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि इस आयोजन के पीछे सरकार की यह सोच है कि स्वदेशी वस्तुओं का खरीदारी की जाए, जिससे हस्तशिल्पियों को बढ़ावा मिल सके। प्रदीप अग्रहरि ने अपने उद्बोधन में त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने का आह्वान किया गया। डा. नीलकण्ठ तिवारी, विधायक, विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री ने यह संकल्प लिया था कि और कहा था कि हमें भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए संकल्प लिया था। लोकल फार वोकल का संकल्प दिया। एक वैश्विक महामारी ने भारत को जकड़ लिया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ना सिखाया। कोरोनाकाल में बड़ी दुकाने बन्द हो चुकी थी, किन्तु हमारे लोकल वस्तुएं ही टीक पायी थी। भारत के मजदूरों की जो श्रम शक्ति लगती है वह स्वदेशी है।


 धमेन्द्र सिंह, (सदस्य मा०विधान परिषद) ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का बिक्री के लिए स्वदेशी मेला का आयोजन का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे विश्व स्तर पर विदेशी शक्तियों से सामना करने में मदद मिल सके। पूनम मौर्या, (अध्यक्ष, जिला पंचायत) द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि जब हम स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करेंगे तभी हमारा देश समृद्ध बनेगा। उन्होंने हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की खरीददारी करने पर बल दिया गया। हंसराज विश्वकर्मा, सदस्य विधान परिषद ने अपने उद्बोधन में विकासशील से विकसित भारत में बनने की यह एक कड़ी है और त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने पर बल दिया गया।


 रवीन्द्र जायसवाल, मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प न्यायालय, शुल्क और पंजीयन विभाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरा विश्व में आर्थिक विश्व युद्ध चल रहा है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल दिवालिया के कगार पर है, किन्तु भारत देश इण्लैण्ड जैसे देश को पीछे छोड़ दिया है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की गयी। तपश्चात मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को चेक वितरण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोज आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में रविशंकर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, वाराणसी, मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग, वाराणसी एवं राजेश सिंह, प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती उद्योग विभाग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारीगण इत्यादि उपस्थित रहे। स्वदेशी मेला 18.10.2025 तक पूर्वाह्न 11.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक मेला संचालित होगा। आयोजन का उद्देश्य हस्तशिल्पियों कारीगरों / उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों को विपणन तथा दीपावली महापर्व के अवसर पर आम जनमानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी का अवसर उपलब्ध कराना है। इस स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, डूडा, खादी ग्रामोद्योग आयोग, एमएसएमई भारत सरकार से जुडे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों द्वारा 50 स्टाल प्रदर्शित किये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: