} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

वलियों, बुजुर्गों के दर पर बरसती है Allah की रहमत-Maullana Mubarak

अमनपुरी कालोनी में सजी मिलादुन्नबी की महफ़िल


Varanasi (dil india live). वलियों, बुजुर्गों के दर पर अल्लाह की रहमत बरसती है। वलियों को रब ने वो ताकत अता की है जिसके दम पर वो लोगों की हर तकलीफ़, हर मन्नतें व मुरादें पूरी करते हैं। इसलिए हम सबको चाहिए की बुजुर्गों के आस्ताने पर जाएं और फ़ैज़ हासिल करें।

कुछ ऐसी ही तकरीर मशहूर आलिमे दीन Maullana Hafiz Mubarak (मौलाना हाफिज मुबारक) साहब ने अमनपुरी कालोनी में आयोजित मिलादुन्नबी की महफ़िल को खेताब करते हुए कही। मोहम्मद आमिर (Md Aamir) के संयोजन में हुए इस आयोजन में मौलाना मुबारक ने अपनी दलीलों से साबित किया कि सूफिज्म का रास्ता ही अमन, मोहब्बत और आखिरत की कामयाबी का रास्ता है। उन्होंने तमाम लोगों से सूफिज्म के रास्ते पर चलने की वकालत की। इस दौरान दीन, दुनिया और आखिरत संवारने के लिए नमाज़ की पाबंदी पर भी उन्होंने जोर दिया। तकरीर के बाद मिलाद शरीफ हुआ व नमाज़े इशा भी जमात से अदा की गई। हाफिज बख्तियार (Hafiz Bakhtiyar), शायर बशर बनारसी (Shayar Bashar Banarasi) ने अपने नातिया कलाम से लोगों को फैजयाब किया। 

गूंजे दुआओं के बोल...

मिलादुन्नबी की महफ़िल में दुआएं मांगी गईं कि अल्लाह अपने हबीब के सदके में हम सबकी दीन, दुनिया और आखिरत संवार दे, हमारा मुल्क तरक्की करें, मुल्क में अमन और सुकुन रहे... आमीन। इस दौरान लोगों ने लंगर का लुत्फ उठाया। आखिर में मोहम्मद आमिर ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: