} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 12 अक्टूबर 2025

BLW में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह

“साइबर जागृत भारत” थीम पर साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण  का हुआ आयोजन


F.farooqui/Santosh nagvanshi

Varanasi (dil india live). वैश्विक स्तर और भारत में हर साल अक्टूबर (October) का महीना राष्ट्रीय (National) साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (MSCS) द्वारा निर्धारित अभियान थीम-"साइबर जागृत भारत" है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच साइबर जागरूकता के माध्यम से देश के साइबर बुनियादी ढांचे को और अधिक सुरक्षित बनाने पर है।

रेलवे बोर्ड (Railway Board) के निर्देश एवं बरेका महाप्रबंधक, नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में BLW में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत “साइबर जागृत भारत” थीम पर  विशेष साइबर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

प्रावधिक प्रशिक्षण केंद्र,बरेका के सभागार मे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा  के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। संगणक केंद्र,बरेका के आंकड़ा संसाधन प्रबंधक, अमित सिकदर द्वारा कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बरेका द्वारा आयोजित इस साइबर प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर सुरक्षा ढांचा को मजबूती देना तथा कर्मचारियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं “साइबर जागृत भारत – सुरक्षित भारत” के लक्ष्य को साकार करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: