} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 Cantonment Varanasi में पकड़ा गया दहशत का "तेंदुआ", लोगों के लिए राहत भरी खबर 🔴 उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न 🔴 PM मोदी 3 दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला रवाना 🔴 जय शाह निर्विरोध फिर बने ICC के अध्यक्ष 🔴 ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज भारत दौरे पर 🔴 चांदी 6,000 रुपये टूटी, 1 साल के निचले स्तर पर भाव 🔴 बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, दक्षिण भारत में बारिश अलर्ट 🔴 यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले।🔴 ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal 🔴

सोमवार, 16 नवंबर 2026

Bindu Sarowar कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पर सूर्य को अर्घ्य देने उमडे श्रद्धालु





@dil india live 

F. Farouqi/Rajesh Singh 

(Varanasi). पंचक्रोसी के प्रथम पडाव श्री कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, कंदवा स्थित बिंदू सरोवर पर आज सायं छठब्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य देव को अर्घ देकर अपने पूरे परिवार की खुशहाली और दिर्घायु होने की कामना की।

   आज दोपहर दो बजे से ही बिंदू सरोवर पर छठ की गीत और उपासको का आना प्रारम्भ हो गया। गीत ढोल नगाडो और आतिशबाजी के साथ जिनकी मनौती छठ माता ने पूर्ण कर दी थी उनकी आस्था को देखकर पूरा माहौल छठमय हो गया।

सरोवर की साफ सफाई तथा प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था स्थानीय पार्षद श्रीमती सुशीला पटेल के नेतृत्व में कराया गया जहाँ नगर निगम के दर्जनों कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने भरपूर मदद किया। भारी भीड, शांति और सुरक्षा के मुद्देनजर चौकी प्रभारी मय फोर्स तथा नगर निगम के दर्जनों सफाई कर्मचारी मुस्तैद रहे।

 छठ पूजा पर प्रमुख रुप छठ समिति के संरक्षक डा. प्रेम शर्मा, पूर्व प्रधान गोपाल जी पटेल, जितेन्द्र केशरी, सुनील गिरी, राजेश मिश्रा, गुड्डू मिश्रा,  बोली मिश्रा, मोहन मिश्रा, शिवशकंर पटेल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: