} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 Cantonment Varanasi में पकड़ा गया दहशत का "तेंदुआ", लोगों के लिए राहत भरी खबर 🔴 उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न 🔴 PM मोदी 3 दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला रवाना 🔴 जय शाह निर्विरोध फिर बने ICC के अध्यक्ष 🔴 ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज भारत दौरे पर 🔴 चांदी 6,000 रुपये टूटी, 1 साल के निचले स्तर पर भाव 🔴 बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, दक्षिण भारत में बारिश अलर्ट 🔴 यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले।🔴 ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal 🔴

सोमवार, 16 नवंबर 2026

Varanasi: उगते Surya को अर्घ्य दे श्रद्धालुओं ने पूर्ण किया छठ का व्रत, BLW में दिखी अपार श्रद्धा और उत्साह







@dil india live 

F. Farouqi/Ajeet Singh Rajput 

(Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व "छठ पूजा" बड़े ही भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बरेका स्थित पवित्र सूर्य सरोवर में 16/11/2026 को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भक्ति भाव से पूजन- अर्चन किया। यह आयोजन न केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि  श्रद्धालुओं के हृदय में छठ मइया और भगवान भास्कर के प्रति असीम भक्ति का घोतक भी था।

आज छठ पूजन के अंतिम दिवस पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन किया। बरेका सूर्य सरोवर के परिसर में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, जिन्होंने इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर धार्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) तथा छठ समिति, बरेका के संरक्षक राम जन्म चौबे, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर- डीजल प्रवीण कुमार तथा महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की।



सूर्य सरोवर परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा दल और जिला भारत स्काउट गाइड के सदस्य तैनात थे। इन सभी संगठन के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में संबंधित विभागों, रेल सुरक्षा बल, जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पूजनोत्सव में सक्रिय विभिन्न विभागों तथा छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सामूहिक सहयोग एवं समन्वय से यह भव्य आयोजन पूरी तरह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: