} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 Cantonment Varanasi में पकड़ा गया दहशत का "तेंदुआ", लोगों के लिए राहत भरी खबर 🔴 उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न 🔴 PM मोदी 3 दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला रवाना 🔴 जय शाह निर्विरोध फिर बने ICC के अध्यक्ष 🔴 ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज भारत दौरे पर 🔴 चांदी 6,000 रुपये टूटी, 1 साल के निचले स्तर पर भाव 🔴 बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, दक्षिण भारत में बारिश अलर्ट 🔴 यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले।🔴 ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal 🔴

सोमवार, 16 नवंबर 2026

Breking news: Cantonment Varanasi में पकड़ा गया दहशत का "तेंदुआ", लोगों के लिए राहत भरी खबर





@dil india live (Varanasi). कैंटोनमेंट इलाके में पिछले करीब तीन सप्ताह से दहशत का पर्याय "तेंदुआ" वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। कई दिनों की मशक्कत और लगातार निगरानी के बाद वन विभाग की टीम को सफलता मिली तो चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है। दरअसल बकरी को शिकार बनाने के लिए जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में दाखिल हुआ, वो उसी पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही कैंटोनमेंट समेत सेंट मैरीज़ स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

सेंट मैरीज़ से शुरू हुई थी दहशत की कहानी 

तकरीरबन तीन सप्ताह पहले सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल से दहशत की कहानी तब शुरू हुई थी जब तेंदुआ स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। तेंदुआ सेंट मैरीज़ स्कूल में देखे जाने के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल था और स्कूल लम्बे समय तक बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे थे। तेंदुए के हमले में कई बकरियों के शिकार होने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए सेंट मैरीज़ स्कूल और बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगाया था। टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

बिशप हाउस के राकी ने किया था तेंदुएं का दावा 

उस समय वन विभाग की टीम यह मानने को तैयार ही नहीं थी की स्कूल के कैमरे में कैद जानवर तेंदुआ है। वन विभाग की टीम उसे जंगली बिल्ली बता रही थी, हालांकि बिशप के सेक्रेटरी राकी ने दावा किया था कि वो बिल्ली नहीं है। मैंने कैमरे में देखा है वो तेंदुआ ही है। उस समय स्कूल प्रबंधन ने सूझबूझ से काम लिया और स्कूल आनलाइन मोड में कर दिया था। वरना कोई शक नहीं कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

सेंट मैरीज़ इंग्लिश चर्च के केयर टेकर पॉल जेनिया ने बताया कि तेंदुए की दहशत के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। वह कई बकरियों को अपना शिकार बना चुका था। वन विभाग की टीम ने पिंजरे की मरम्मत कर उसे लगाया था। बकरी को खाने के लिए जैसे ही तेंदुआ पिंजरे के अंदर पहुंचा, शटर गिर गया और वह पकड़ा दिया गया। इसी के साथ दहशत का तेंदुआ पकड़ा गया और लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

यहां सबसे पहले सेंट मैरीज़ स्कूल में दिखा था तेंदुआ 



क्या कहा वन अधिकारियों ने यहां जानिए 
वन अधिकारियों ने तेंदुएं को पकड़े जाने की पुष्टि अपनी प्रेस विज्ञप्ति में की। बताया आज दिनांक 16.11.26 को वन विभाग की ड्यूटी टीम द्वारा अवगत कराया गया कि बंगला नंबर 61 में एक तेंदुए को सफलतापूर्वक पिंजरे में पकड़ लिया गया है। इस संबंध में टीम द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया जा रहा है, ताकि आम जनता एवं वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं आदेशानुसार की जाएगी। आम जनता से अनुरोध है कि वे शांति बनाए रखें, घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं: