} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

हरनाज संधू ने 21 साल बाद रचा इतिहास, जीता दिल





वाराणसी 13 दिसंबर (dil india live)। अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने सोमवार को इतिहास रच सभी का दिल जीत लिया। संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता और उन्हें इसका ताज (Miss Universe 2021) पहनाया गया। उन्होंने 80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए 21 साल बाद भारत ने  खिताब अपने नाम किया। संधू से पहले केवल दो भारतीयों  साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और साल 2000 में लारा दत्ता (Lara Dutta) ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। इस आयोजन का 70वां संस्करण इज़राइल के इलियट में आयोजित किया गया था, जहां 21 वर्षीय ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती।

चंडीगढ़ निवासी मॉडल, जो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। उनको पिछले साल की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया। पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा (Paraguay’s Nadia Ferreira) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने (South Africa’s Lalela Mswane) तीसरे स्थान पर रहीं. अंतिम क्वेश्चन-आंसन सेशन के दौरान, संधू से पूछा गया कि वह युवा महिलाओं को क्या सलाह देंगी कि वे आज जिस दबाव का सामना कर रही हैं, उससे कैसे निपटें।

संधू का था यह जवाब

इसके जवाब में संधू ने कहा- ‘आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना। अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें. अपने लिए बोलो क्योंकि तुम अपने जीवन के लीडर हो, तुम अपनी आवाज हो। मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं।’

संधू ने  साल  2017 में टाइम्स फ्रेश फेस जीता, 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. बाद में उन्होंने LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता। संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. समारोह की मेजबानी स्टीव हार्वे ने की और अमेरिकी गायक जोजो की प्रस्तुति भी हुई।चयन समिति में अभिनेता और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला, अदामारी लेपेज़, एड्रियाना लीमा, चेस्ली क्रिस्ट, आइरिस मित्तनेरे, लोरी हार्वे, मैरियन रिवेरा और रेना सोफ़र शामिल थे।