} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 8 दिसंबर 2021

टोपी पर फिर गर्म हुई सियासत

काली टोपी दुःख और अशांति का प्रतीक होती हैं, सफेद टोपी खुशहाली और समृद्धि तो लाल टोपी क्रांति और परिवर्तन का प्रतीक: मुकेश सिंह, आप प्रवक्ता

वाराणसी 08 दिसंबर(dil india live)। पीएम मोदी द्वारा सपा की लाल टोपी पर की गई टिप्पणी के बाद से यूपी की सियासत फिर गर्म हो गई है। सपा मुखिया आखिलेश यादव ने इस पर जहां पलटवार करते हुए महंगाई, भष्टाचार, गरीब, किसान के लिए रेड एलर्ट करार दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने सफेद टोपी को खुशहाली, लाल टोपी को क्रांति और परिवर्तन का प्रतीक बताया है।

आप के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने काली टोपी वालों से प्रदेश वासियों को सचेत करते हुए कहा कि काली टोपी दुःख और अशांति का प्रतीक होतीं हैं। काली टोपी वालों ने वादा किया था कि महंगाई कम करेंगे, रोजगार देंगे, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे, लेकिन हुआ उल्टा आमजन के थाली से रोटी छीन गया, अपराध चरम पर हैं, भ्रष्टाचार का बोल-बाला हैं, किसानों पर गाड़ियां चढ़ाई जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सफेद टोपी शांति और समृद्धि तो लाल टोपी क्रांति और परिवर्तन का  प्रतीक होती हैं। मुकेश सिंह ने आगे कहा कि यदि दिल्ली की तरह फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य, फ्री यात्रा, फ्री तीर्थयात्रा, बुजुर्गों का खयाल, महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों, जवानों को सम्मान, तो सफेद टोपी वालों को मौका दें।